जनशक्ति रूपरेखा


भाखडा ब्‍यास प्रबन्‍ध बोर्ड को अपनी सुदढ समार्पित तथा वि‍विधता वाली जनशक्ति पर गर्व है। लगभग 11,500 कर्मचारियों की कुल संख्‍या में लगभग 5000 कर्मचारी अपने व्‍यवसाय में अति कुशल हैं। अति कुशल कार्य शक्ति में विभिन्‍न शाखाओं से लगभग 400 स्‍नातक एवं स्‍नातकोत्‍तर अभियन्‍ता सम्मिलित है, जो जल विद्युत गृहों, जलाशयों और जल संचालक प्रणालियों तथा पारेषण प्रणाली के विस्‍तृत नेटवर्क का परिचालन एवं अनुरक्षण दक्षतापूर्वक और किफायती ढंग से करतें है। बीबीएमबी के वित्‍तीय प्रबन्‍धकों द्वारा इनकी सहायता की जाती है। अपने कार्यबल का अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य सुनिश्चित करने के लिए भाखडा बोर्ड परियोजना स्‍थलों पर अपने पूर्व रूप से विकसित अस्‍पतालों और अन्‍य स्‍थानों पर प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र चला रहा है जिसमें स्‍पैशलिस्‍ट मैडीकल प्रैक्टिशनरज लगाए हुए हैं। परियोजना स्‍थलों पर कर्मचारियों के बच्‍चों को गुणवता शिक्षा प्रदान करने के लिए बीबीएमबी 4 सीनियर सैकेण्‍डरी स्‍कूल चला रहा है जिसमें उच्‍च योग्‍यता प्राप्‍त तथा अनुभवी अध्‍यापक लगाए गए हैं।

यह कहना उचित होगा कि बीबीएमबी कम लागत पर विद्युत का उत्‍पादन कर रहा है तथा उत्‍तरी राज्‍यों को बारहमासी सिंचाई जल की आपूर्ति कर रहा है जिसमें देश में हरित क्रांति आ गई हैं।