गंगूवाल विद्युत गृह रन-आफॅ-द-रिवर विद्युत गृह है। यह विद्युत गृह नंगल हाईडल चैनल पर हैं, जो नंगल बांध से आरम्भ होता है।
यह विद्युत गृह 1955 से वेसिटंग हाऊस-यू.एस.ए. तथा हिताची–जापान यंत्रों से बहुत कुशलता से कार्य कर रहा है। यह विद्युत गृह अपने केन्द्र से कुल 77.65 मेगावाट विद्युत का उत्पादन करता है। वेसिटंग हाऊस-यू.एस.ए. की दो ईकाइयों का बी.एच.ई.एल. ईकाइयों द्वारा पहले से ही नवीनीकरण तथा आधुनिकीकरण किया गया है। हिताची की तीसरी ईकाई का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण शीध्र ही किए जाने की योजना बनाई गई है।
|